बाढ़ की समस्या पर येदियुरप्पा ने फडणवीस से की बातचीत, अलमाटी बांध से पानी छोड़ा जाएगा

fadnavis-asks-karnataka-to-release-more-water-from-almatti-dam
[email protected] । Aug 8 2019 4:19PM

मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को कर्नाटक के अपने समकक्ष बी एस येदियुरप्पा सेबातचीत की थी।

मुंबई। पश्चिमी महाराष्ट्र में जबरदस्त बाढ़ के मद्देनजर कर्नाटक ने मदद का हाथ बढ़ाया है। कर्नाटक ने कोल्हापुर और सांगली जिलों में बाढ़ का पानी कम करने के लिए अलमाटी बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमति जतायी है। अधिकारियों ने गुरूवार को इसकी जानकारी दी। मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारियों ने कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गुरूवार को कर्नाटक के अपने समकक्ष बी एस येदियुरप्पा से बातचीत की थी। 

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र बाढ़: बचाव कार्य में जुटी नाव पलटी, 9 की मौत, 4 लापता

अधिकारी ने बताया कि दोनों मुख्यमंत्रियों के बीच हुई बातचीत के बाद येदियुरप्पा ने अलमाटी बांध से पांच लाख क्यूसेक पानी छोड़ने पर सहमति जतायी थी। उन्होंने बताया कि इससे पश्चिमी महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित इलाकों में जलस्तर को कम करने में मदद मिलेगी।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़