जिस देश का किसान कमजोर होगा वह देश कभी तरक्की नही कर सकता: कुमारी शैलजा

Selja Kumari

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा, ‘‘भाजपा जब से सत्ता में आई है। एक के बाद एक ऐसे फैसले सामने आए हैं, जिससे किसान और मजदूर कमजोर होते रहे। भाजपा सरकार की दोगली नीति है। सरकार के विधायक अपनी ही सरकार से ही दुखी हैं।’’

जींद। कांग्रेस पार्टी को प्रदेश के किसानों के साथ बताते हुये हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी शैलजा ने कहा कि किसान एवं मजदूर देश के विकास की रीढ़ हैं और अगर किसान एवं मजदूर कमजोर होगा तो वह देश और प्रदेश कभी तरक्की नही कर सकता। शैलजा ने कहा, ‘‘भाजपा जब से सत्ता में आई है। एक के बाद एक ऐसे फैसले सामने आए हैं, जिससे किसान और मजदूर कमजोर होते रहे। भाजपा सरकार की दोगली नीति है। सरकार के विधायक अपनी ही सरकार से ही दुखी हैं।’’ 

इसे भी पढ़ें: सरकार ने दिया कृषि कानूनों पर अस्थाई रोक का प्रस्ताव, किसान नेताओं ने ठुकराया 

उन्होंने कहा कि कड़कती ठंड में किसान सड़कों पर है और अब यह जन आंदोलन बन चूका है। देश का किसान अपना हक लेकर ही पीछे हटेगा। उन्होंने कहा कि काग्रेस पार्टी शुरू से ही काले कानूनों के खिलाफ है और हमेशा इनके खिलाफ रहेगी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़