UP में गन्ना किसान परेशान, नई फसल बोने के भी पैसे नहीं: ज्योतिरादित्य सिंधिया

farmer-worried-in-up-no-money-to-plant-new-crop-says-scindia
[email protected] । Apr 7 2019 5:17PM

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान काफी परेशान हैं, उनके पास नई फसल बोने के लिए पैसे नहीं है।

नोएडा। कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने रविवार को नोएडा में आयोजित एक जनसभा में कहा कि मोदी सरकार उद्योगपतियों के कई हजार करोड़ कर्ज़ माफ कर रही है, लेकिन हमारे देश का किसान कर्ज के बोझतले दबकर आत्महत्या कर रहा है। उनकी कोई सुध लेने वाला नहीं है। सिंधिया ने उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि गन्ना किसानों का 11 हजार करोड़ रुपए बकाया हैं, उत्तर प्रदेश सरकार रोज वादे करती है कि बकाया राशि का जल्द भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन वास्तविकता इससे बहुत अलग है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के किसान काफी परेशान हैं, उनके पास नई फसल बोने के लिए पैसे नहीं है। 

इसे भी पढ़ें: ‘चौकीदार’ आतंकवादियों से लड़ रहा है, कांग्रेस सशस्त्र बलों की शक्तियां कम करना चाहती है: मोदी

उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में रोजगार की स्थिति बहुत खराब है। एक चपरासी के पद के लिए हजारों बेरोजगारों का आवेदन आता है। इनमें कई तो ऐसे होते हैं जिनके पास पीएचडी तक की डिग्री है। ऐसे में युवकों के पास कांग्रेस ही विकल्प है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार आने पर बेरोजगार युवकों को रोजगार दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: सिंधिया की सलाह से ही तय होंगे सात सीटों पर उम्मीदवार

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रोजाना विवादित भाषण देते हैं। वह तुष्टीकरण की राजनीति कर अपनी राजनीतिक रोटी सेक रहे हैं। उन्होंने न्याय योजना पर बात करते हुए कहा कि यह योजना देश के गरीबी मिटाने में सक्षम होगी, और देश के पांच करोड़ गरीब परिवारों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सिंधिया गौतम बुध नगर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी डॉ अरविंद सिंह के पक्ष में रैली करने नोएडा आए थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़