किसानों ने गन्ने की निकाली शव यात्रा,हाईवे पर किया अंतिम संस्कार

farmers-undertook-the-funeral-of-sugarcane
[email protected] । Dec 3 2018 9:35AM

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दादरी, सलावा, कैली, साधारण नंगी, भराला, सरसवा, कपसाड़ आदि एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने गन्ने की शव यात्रा निकाल कर उसका अंतिम संस्कार किया।

मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के दादरी, सलावा, कैली, साधारण नंगी, भराला, सरसवा, कपसाड़ आदि एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों ने गन्ने की शव यात्रा निकाल कर उसका अंतिम संस्कार किया। इससे पहले सकौती के पास दादरी के आर्य समाज इंटर कालेज में आज पुलिस-प्रशासन के खिलाफ पंचायत की गई,जिसमें एक दर्जन से अधिक गांव के किसानों और प्रधानों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें: चीनी मिलों को 4,000 करोड़ रुपये का सस्ता कर्ज करवाएगी यूपी सरकार

इस पंचायत में 26 नवंबर को राजमार्ग जाम करने पर किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने तथा गन्ने का मूल्य पांच सौ करने की मांग की। जिसके बाद किसान गन्ने की शवयात्रा के साथ नारेबाजी करते हुए राजमार्ग पर पहुंचे और वहां अंतिम संस्कार किया। पंचायत और शव यात्रा का नेतृत्व सपा नेता अतुल प्रधान ने किया। प्रधान ने मांग की कि किसानों पर दर्ज मुकदमे बिना किसी कार्रवाई और शर्त के वापस होना चाहिए। गन्ने का मूल्य पांच सौ रुपये मिलना चाहिए। जिन किसानों पर मुकदमें दर्ज हैं, उनके घर दबिश न दी जाए।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़