'एक के बाद एक रिवोल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा देश', PM मोदी बोले- यूनिकॉर्न की गिनती भी 100 पार हो गई

Narendra Modi
ANI Image

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों में देश एक के बाद एक रिवोल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज इंफ्रास्ट्रक्चर रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज हेल्थ सेक्टर रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज डिजिटल रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज टेक्नालिजी रिवोल्यूशन हो रहा है।

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2022 का ग्रैंड फिनाले को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन कई मायने में बहुत महत्वपूर्ण है। अब से कुछ दिन पहले ही हमने आजादी के 75 वर्ष पूरे किए हैं। आजादी के 100 वर्ष होने पर हमार देश कैसा होगा, इसे लेकर देश बड़े संकल्पों पर काम कर रहा है। इन संकल्पों की पूर्ति के लिए 'जय अनुसंधान' इसके उद्घोष के ध्वजवाहक आप इनोवेटर्स हैं।

इसे भी पढ़ें: 'लेबर कानून को रिफॉर्म कर रहा देश', PM मोदी बोले- कानूनों को 4 सरल लेबर कोड्स में बदला गया 

उन्होंने कहा कि अमृत काल का ये 25 वर्ष का समय आपके लिए अभूतवूर्प संभावनाएं लेकर आया है। ये संभावनाएं और ये संकल्प सीधे-सीधे आपके करियर ग्रोथ से भी जुड़े हैं। अगले 25 वर्ष में आप युवाओं की सफलता, भारत की सफलता को तय करेगी।

तेजी से आगे बढ़ रहा देश

उन्होंने कहा कि पिछले 7-8 वर्षों में देश एक के बाद एक रिवोल्यूशन करते हुए तेजी से आगे बढ़ रहा है। भारत में आज इंफ्रास्ट्रक्चर रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज हेल्थ सेक्टर रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज डिजिटल रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज टेक्नालिजी रिवोल्यूशन हो रहा है। भारत में आज टैलेंट रिवोल्यूशन हो रहा है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत में इनोवेशन का कल्चर बढ़ाने के लिए हमें दो बातों पर निरंतर ध्यान देना होगा। सोशल सपोर्ट और इंस्टीट्यूशनल सपोर्ट। उन्होंने कहा कि समाज में एक पेशे के रूप में नवाचार की स्वीकार्यता बढ़ी है। ऐसे में हमें नए आइडिया और मूल सोच को भी स्वीकार करना होगा। रिसर्च और इनोवेशन को काम करने का तरीके से जीने का तरीका बनाना होगा।

इसे भी पढ़ें: 'PM की सुरक्षा में नाकाम रही पंजाब पुलिस', अनुराग ठाकुर बोले- यह स्वाभाविक नहीं, सुनियोजित षड्यंत्र था 

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी का आज का भारत, अपने युवाओं पर भरपूर भरोसा करते हुए आगे बढ़ रहा है। इसी का नतीजा है कि आज नवाचार सूचकांक में भारत की रैकिंग बढ़ गई है। पिछले 8 वर्षों में पेटेंट की संख्या 7 गुना बढ़ गई है। यूनिकॉर्न की गिनती भी 100 के पार चली गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़