भाजपा की नीतियों के चलते असम हिंसा के रास्ते पर लौट सकता है: राहुल गांधी

fear-assam-might-return-to-path-of-violence-due-to-bjps-policies-says-rahul-gandhi
[email protected] । Dec 28 2019 4:40PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने कहा कि मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।

गुवाहाटी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कहा कि केंद्र और असम की भाजपा सरकारों की नीतियों के चलते यह राज्य हिंसा के पथ पर लौट सकता है। गांधी ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य में शांति लाने वाली असम संधि को बर्बाद नहीं किया जाना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: 135वें स्थापना दिवस पर बोली कांग्रेस, कहा- हमारे लिए हमेशा सबसे पहले भारत है

उन्होंने संशोधित नागरिकता कानून का हवाला देते हुए कहा, ‘‘मुझे डर है कि असम भाजपा की नीतियों के चलते कहीं हिंसा के रास्ते पर लौट न जाएं।’’ उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस को असम एवं पूर्वोत्तर की संस्कृति, भाषा और पहचान पर हमला नहीं करने दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: आरएसएस के प्रधानमंत्री भारत माता से झूठ बोलते हैं : राहुल गांधी

गांधी ने कहा, ‘‘ असम कभी भी घृणा एवं हिंसा के साथ प्रगति नहीं कर सकता है। सभी को साथ आना होगा और भाजपा नेताओं को बतलाना होगा कि वे राज्य की संस्कृति, पहचान और इतिहास पर हमला नहीं कर सकते।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़