तेलंगाना चुनाव में मतधिकार का इस्तेमाल करने पहुंचीं फिल्मी हस्तियां
तेलंगाना चुनाव में अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, तेलुगू फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन और ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस एस राजमौली सुबह-सुबह मताधिकार का प्रयोग किया।
हैदराबाद। तेलंगाना चुनाव में शुक्रवार को बड़ी संख्या में फिल्मी शख्सियत मतदान करने पहुंचीं। अभिनेता से नेता बने चिरंजीवी, तेलुगू फिल्मों के लोकप्रिय अभिनेता नागार्जुन और ‘बाहुबली’ के निर्देशक एस एस राजमौली सुबह-सुबह वोट डालने वालों में शामिल रहे।
Megastar and Sureka Mam Casted their Votes. Go use Yours #TelanganaElections !! pic.twitter.com/TC5s0r1hCF
— Megastar Chiranjeevi (@Chiru_FC) December 7, 2018
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी
तेलुगू फिल्मों के एक और अभिनेता ‘जूनियर एनटीआर’ जो टीडीपी के संस्थापक एनटी रामाराव के पोते हैं, वह भी कतार में खड़े नजर आए। अधिकतर फिल्मी हस्तियों ने हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित मतदान केंद्रों पर मतदान किया। मतगणना 11 दिसंबर को होगी।
Telangana: Actor Allu Arjun stands in a queue to cast his vote at booth no. 152 in Jubilee Hills, Hyderabad. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/5kuui5v5Wy
— ANI (@ANI) December 7, 2018
इसे भी पढ़ें: तेलंगाना में भी नाम बदलो अभियान चलाएंगे UP के CM योगी आदित्यनाथ
तेलंगाना में 2.80 करोड़ से ज्यादा मतदाता पंजीकृत हैं। चुनाव के लिए 32,815 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। मतदान सुगम तरीके से संपन्न कराने के लिए 1.50 लाख से ज्यादा कर्मचारियों को तैनात किया गया है।
Telangana: Actor Akkineni Nagarjuna and his wife & actor Amala Akkineni stand in a queue to cast their votes at booth no. 151 in Jubilee Hills, Hyderabad. #TelanganaElections2018 pic.twitter.com/IZpOhBmyTU
— ANI (@ANI) December 7, 2018
अन्य न्यूज़