गुजरात के वलसाड की स्याही फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कोई हताहत नहीं

Fire

जिलाधिकारी आर आर रावल ने बताया कि आग लगने की वजह की सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि स्याही निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों की वजह से परिसर में आग फैल गई।

वलसाड। गुजरात के वलसाड़ जिले में बृहस्पतिवार सुबह स्याही बनाने वाली एक फैक्टरी में आग लग गई। हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। जिलाधिकारी आर आर रावल ने बताया कि वलसाड़ के सारीगाम औद्योगिक क्षेत्र में स्थित फैक्टरी में सुबह करीब छह बजे आग लग गई। यह स्थान अहमदाबाद से 330 किलोमीटर दूर है। उन्होंने बताया कि आग लगने की वजह की सटीक जानकारी अभी नहीं मिली है। हालांकि स्याही निर्माण के लिए इस्तेमाल होने वाले रसायनों की वजह से परिसर में आग फैल गई। 

इसे भी पढ़ें: मुंबई के फोर्ट इलाके की इमारत में लगी आग, 6 घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया गया 

अधिकारी ने बताया कि दमकल के आठ वाहनों को घटनास्थल पर भेजा गया और वे करीब तीन घंटे में आग पर काबू पाने में सफल रहे। स्थान को ठंडा करने का काम चल रहा है। फिलहाल किसी के भी हताहत होने की अभी कोई खबर नहीं है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़