मुंबई के बांद्रा की झुग्गी बस्ती में लगी आग, दो लोग घायल

fire-at-slum-in-mumbai-two-injured
[email protected] । Nov 27 2018 3:41PM

उपनगरीय बांद्रा की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के कारण दो लोग घायल हो गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई। उपनगरीय बांद्रा की एक झुग्गी बस्ती में आग लगने के कारण दो लोग घायल हो गये। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आग लगने की घटना में करीब 15 झुग्गी भी जलकर खाक हो गईं। आग लगने की घटना सुबह करीब 10.30 मिनट पर शास्त्री नगर इलाके में झुग्गी बस्ती में हुई। यह घटनास्थल बांद्रा रेलवे स्टेशन के नजदीक स्थित है।

इसे भी पढ़ें: मुंबई में औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग, कोई हताहत नहीं

अधिकारी ने बताया कि सात दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया। उन्होंने बताया कि आग पर दिन में 1.15 मिनट पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, ‘आग लगने की घटना में करीब 15 झुग्गी जल गईं। कुछ फर्नीचर और बिजली के तार भी जल गए।’ अधिकारी ने बताया कि दो घायल लोगों को नजदीक के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़