दिल्ली: रोहिणी के बुद्ध विहार के एक मकान में लगी आग, दमकल कर्मी सहित तीन घायल

Fire breaks out at house in Delhis Rohini, cause unknown

दिल्ली के रोहिणी में एक मकान में आग लग गई है।दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में रोहिणी इलाके के एक मकान में शनिवार सुबह आग लग गई, जिसके बाद चार लोगों को बचाया गया। दिल्ली दमकल सेवा के अधिकारियों ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन आग बुझाने के अभियान के दौरान एक अग्निशमन कर्मी झुलस गया।

इसे भी पढ़ें: जल जीवन मिशन के तहत हरियाणा के 12 जिलों ने प्राप्त किया 'हर घर जल' का लक्ष्य

दिल्ली दमकल सेवा के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा, ‘‘रोहिणी के बुद्ध विहार इलाके में आग लगने की सूचना सुबह करीब छह बजे मिली, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं। आग पर तत्काल काबू पा लिया गया। चार लोगों को बचा लिया गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़