कोलकाता के गोदाम में लगी आग, दमकल की 20 गाड़ियां मौके पर पहुंची

Kolkata

दक्षिणी कोलकाता के तारातोल्ला इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भयानक आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल के 20 वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है।

कोलकाता। दक्षिणी कोलकाता के तारातोल्ला इलाके में शनिवार को एक गोदाम में भयानक आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दमकल के 20 वाहनों को आग बुझाने के काम में लगाया गया है। आग का पता सुबह करीब 10 बजे चला था।

इसे भी पढ़ें: मुंबई के साकीनाका में रेप की शिकार हुई पीड़िता की मौत, आरोपी गिरफ्तार

अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने या गोदाम में किसी के फंसे होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग बुझाने के बाद ही आग लगने के पीछे की वजह का पता चल पाएगा।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़