विशाखापत्तनम के फार्मास्युटिकल फैक्ट्री में धमाके के बाद लगी आग, एक घायल

Visakhapatnam

आंध्र प्रदेश विजाग जिले में फार्मा कंपनी में भीषण आग लग गई। आग इतनी जोरदार थी कि आसपास रहने वाले लोगों को इसके जोरदार धमाके सुनाई दिए। जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया।

विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश में विशाखापत्तनम के पास सोमवार रात को एक फार्मास्युटिकल कारखाने में धमाके के बाद आग लग गई जिससे कम से कम एक कर्मचारी घायल हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। घटना से परवाड़ा क्षेत्र के निवासियों के बीच दहशत का माहौल बन गया है। 

इसे भी पढ़ें: आंध्र प्रदेश में एक दिन में कोरोना के सर्वाधिक 37 मरीजों की मौत, 1,935 नये मामले 

कुछ दिन पहले ही क्षेत्र में एलजी पॉलीमर्स के एक संयंत्र में गैस रिसाव होने से बड़ा हादसा हो गया था। सूत्रों के अनुसार धमाका पहले फार्मा सिटी में सुनाई दिया और उसके बाद बड़े स्तर पर आग लग गई। सूत्रों के अनुसार रेमकी सॉल्वैंट्स की इकाई कोस्टल वेस्ट प्रबंधन परियोजना में घटना घटी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़