हरियाणा के रोहतक में कुश्ती अखाड़े में गोलीबारी,पांच लोगों की मौत, दो की हालत नाजुक

Rohtak

रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है।

चंडीगढ़। हरियाणा के रोहतक में शुक्रवार की शाम एक निजी कॉलेज के पास एक कुश्ती अखाड़े में हुई गोलीबारी की घटना में पांच लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य घायल हो गए। घायलों में से दो की हालत नाजुक है। रोहतक के पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा ने पहले कहा था कि घटना में तीन लोगों की मौत हो हुई है और कुछ लोगों का उपचार चल रहा है। हालांकि, बाद में रोहतक के एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हुई है। शर्मा ने कहा, ‘‘घटना के बारे में जानकारी जुटाने के लिए हमने दलों का गठन किया है।’’ रोहतक रेंज के आईजी संदीप खिरवार ने पीटीआई-को बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञ और पुलिस के जांचकर्ता घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। इस संबंध में एक अन्य पुलिस अधिकारी ने बताया कि मरने वालों में एक कुश्ती कोच भी शामिल है। उन्होंने बताया कि घायलों में तीन वर्षीय एक बच्चा भी शमिल है। अधिकारी ने कहा कि शुरुआती जांच के मुताबिक कुश्ती के एक कोच ने कथित तौर पर गोलीबारी शुरू की लेकिन सटीक विवरण का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अखाड़े में कुश्ती सिखाने वाले कुछ लोगों (कोच) के बीच दुश्मनी इस घटना का कारण हो सकती है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़