मुंबई में ओमीक्रोन के पहले दो मामले सामने आये, महाराष्ट्र में संक्रमितों की संख्या 10 हुई

Omicron

मुंबई में पिछले महीने विदेश से लौटे दो व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये गए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी में वायरस के इस नए स्वरूप ये पहले मामले हैं। राज्य में अब इस स्वरूप से कुल मामले बढ़कर 10 हो गए हैं।

मुंबई। मुंबई में पिछले महीने विदेश से लौटे दो व्यक्ति कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पाये गए हैं। महाराष्ट्र की राजधानी में वायरस के इस नए स्वरूप ये पहले मामले हैं। राज्य में अब इस स्वरूप से कुल मामले बढ़कर 10 हो गए हैं।

बृहन्मुंबई महानगर पालिका की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि दक्षिण अफ्रीका से लौटा एक व्यक्ति अमेरिका से लौटे एक अन्य व्यक्ति के संपर्क में था और दोनों की जांच में ओमीक्रोन पाया गया है। विज्ञप्ति में बताया गया कि इन दोनों व्यक्ति कोविड-19 रोधी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़