अपहरण के कुछ घंटे के भीतर पांच दिन का बच्चा बरामद, महिला गिरफ्तार

five-day-old-child-recovered-within-few-hours-of-kidnapping
[email protected] । Jun 14 2019 6:39PM

पुलिस के मुताबिक, अपहरण की घटना अस्पताल के वार्ड नंबर सात में शाम साढ़े पांच बजे के आसपास हुई। उस वक्त बच्चे की मां शीतल साल्वी सो रही थी। जगने पर बच्चा नहीं दिखने पर अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना दी गयी।

मुंबई। मध्य मुंबई के निगम संचालित नायर अस्पताल से बृहस्पतिवार को अगवा पांच दिन के बच्चे को सात घंटे के भीतर बरामद कर लिया गया और इस मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि महिला हजेल कोरिया को रात में साढ़े 12 बजे उपनगर वकोला में एक अस्पताल से तब पकड़ा गया जब वह वहां इलाज के लिए पहुंची।

इसे भी पढ़ें: यूपी की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा: कांग्रेस

पुलिस के मुताबिक, अपहरण की घटना अस्पताल के वार्ड नंबर सात में शाम साढ़े पांच बजे के आसपास हुई। उस वक्त बच्चे की मां शीतल साल्वी सो रही थी। जगने पर बच्चा नहीं दिखने पर अस्पताल के कर्मचारियों को सूचना दी गयी। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जाने पर एक महिला को बच्चे के साथ निकलते देखा गया।

इसे भी पढ़ें: कठुआ मामला से आखिर कैसे बरी हो गया विशाल! जानें कोर्ट रूम नें क्या जाल फैलाया गया

एक ट्वीट में मुंबई पुलिस ने बताया, ‘‘नायर अस्पताल से शीतल रमेश साल्वी के अगवा किए गए बच्चे की तलाश में अग्रीपडा थाने को लंबा वक्त नहीं लगा। आरोपी हेजल कोरिया पर आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस ने बताया शिशु को परिवार के हवाले कर दिया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़