आदिवासी महिला के साथ 5 लोगों ने किया सामूहिक बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

Five people arrested for gang-rape with tribal woman in Pakur

पाकुड़ में आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोग गिरफ्तार किए गए।पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया।

पाकुड़। झारखंड में पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 14 नवंबर को आदिवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि महेशपुर थाने में सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कराया गया था। सोमवार देर रात जांच के क्रम में पांच लोगों को पुलिस दल ने गिरफ्तार किया।

इसे भी पढ़ें: 12 सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सदस्यों का विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार के खिलाफ लगाए नारे

गिरफ्तार आरोपियों में अब्दुल सुकूर अंसारी (22), अबुल कासिर अंसारी (19), इसराइल अंसारी (25), परवेज अंसारी (20) आमिर शेख (23) शामिल हैं ,ये सभी उसी गांव के रहने वाले हैं। पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उल्लेखनीय है कि मामले के मुख्य आरोपी मुनमुन मियां को पहले ही महेशपुर पुलिस 15 नवंबर को गिरफ्तार कर चुकी है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़