पुणे-मुंबई राजमार्ग पर कार पलटने से पांच युवकों की मौत

[email protected] । Jul 26 2016 2:30PM

पुणे-मुंबई राजमार्ग पर आज तड़के एक कार पलट जाने के कारण पांच युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुणे। पुणे-मुंबई राजमार्ग पर आज तड़के एक कार पलट जाने के कारण पांच युवकों की मौत हो गयी और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि पुणे की ओर जा रही कार से चालक ने नियंत्रण खो दिया जिसके कारण कामशेट थाना इलाके में सुबह तीन बजे के करीब यह हादसा हुआ।

कामशेट थाना के एक ड्यूटी अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में कार में सवार तीन युवकों- आदित्य भंडारकर, यश शिराली और अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि दो अन्य मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर बनी हुयी है। पीड़ितों की उम्र 20-22 साल के बीच है और माना जा रहा है कि वे पुणे के कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़