असम में बाढ़ की स्थिति हुई गंभीर, एक की मौत, 2 लाख के करीब लोग प्रभावित

assam

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

गुवाहाटी। असम में बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई। राज्य में चार और जिलों में भी बाढ़ का पानी घुस गया है। वहीं, एक व्यक्ति की मौत होने के साथ ही बाढ़ की वजह से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 13 हो गई है। राज्य में 1.89 लाख लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने प्रभावित जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों तक तेजी से पहुंचे और बचाव एवं राहत कार्य के दौरान कोविड-19 सुरक्षा नियमों का पालन करें। 

इसे भी पढ़ें: असम में कोरोना से अब तक 6,370 व्यक्ति संक्रमित, 3,958 मरीजों को मिल चुकी हैं अस्पताल से छुट्टी

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने अपने दैनिक बुलेटिन में बताया कि बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित धीमाजी जिले में एक और व्यक्ति की मौत हो गई। यहां 91,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बुलेटिन में बताया गया कि जोरहाट जिले के नीमातीघाट में, धुब्री जिले के धुब्री शहर में और सोनीतपुर जिले के तेजपुर में ब्रह्मपुत्र नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़