राज्यसभा में सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन गयी भाजपा

For The First Time, BJP Largest Party In Rajya Sabha, Congress Now No. 2
[email protected] । Aug 4 2017 10:29AM

भाजपा राज्यसभा में कांग्रेस को सीटों को मामले में पछाड़ते हुये उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। उच्च सदन में अब उसके 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास सिर्फ 57 सांसद हैं।

भारतीय जनता पार्टी राज्यसभा में कांग्रेस को सीटों को मामले में पछाड़ते हुये उच्च सदन की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। उच्च सदन में अब उसके 58 सदस्य हैं जबकि मुख्य विपक्षी दल के पास सिर्फ 57 सांसद हैं। मध्य प्रदेश में हुये उपचुनाव के बाद उच्च सदन में निर्वाचित भाजपा सांसद साम्पतिया उइके ने गुरुवार को शपथ ली।

केंद्रीय मंत्री अनिल माधव दवे के निधन के बाद इस सीट पर चुनाव की जरूरत पड़ी। नरेंद्र मोदी सरकार के मई 2014 में सत्ता में आने के बाद यह पहला मौका है जब राज्यसभा में भगवा पार्टी के सबसे ज्यादा सांसद हैं। भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के पास हालांकि अब भी उच्च सदन में निर्णायक बहुमत नहीं है लेकिन जदयू के साथ आने से उसकी ताकत जरूर बढ़ी है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़