वन विभाग ने जयपुर की आवासीय कॉलोनी में घुसे तेंदुए को बेहोश कर पकड़ा

leopard
ANI

झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ वन क्षेत्र में करीब 75 तेंदुए हैं। सबसे ज्यादा 45 तेंदुए झालाना में हैं। वहीं, 20 से ज्यादा तेंदुए आमागढ़ के जंगलों में हैं। आकड़ों के अनुसार पूरे राजस्थान में अनुमानित 920 से अधिक तेंदुए हैं।

जयपुर के विद्याधर नगर इलाके में उस समय हड़कंप मच गया जब एक तेंदुए ने तीन लोगों पर हमला कर दिया। घंटों के अभियान के बाद तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया। वन विभाग के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उप वन संरक्षक जगदीश गुप्ता ने बताया कि शनिवार को विद्याधर नगर में एक तेंदुए के घुसने की सूचना मिली जिसके बाद तलाशी अभियान के दौरान तेंदुआ सीपीडब्ल्यूडी के सरकारी अतिथि गृह के बगीचे में मिला।

उन्होंने बताया कि तेंदुआ सड़क पर आया और तीन लोगों पर हमला कर दिया। इलाके में भीड़ जमा हो गई और जानवर का पीछा कर उसका वीडियो बनाने लगी। वन विभाग के अलावा पुलिस और नागरिक सुरक्षा दल भी मौके पर पहुंच गया। बाद में तेंदुए को बेहोश कर पकड़ लिया गया।

गुप्ता ने बताया कि नाहरगढ़ वन क्षेत्र का बड़ा हिस्सा विद्याधर नगर क्षेत्र से जुड़ाहै ऐसे में भोजन की तलाश में तेंदुओं के आने-जाने की आशंका बनी रहती है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले में तेंदुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है जिनमें झालाना, आमागढ़ और नाहरगढ़ वन क्षेत्र में करीब 75 तेंदुए हैं। सबसे ज्यादा 45 तेंदुए झालाना में हैं। वहीं, 20 से ज्यादा तेंदुए आमागढ़ के जंगलों में हैं। आकड़ों के अनुसार पूरे राजस्थान में अनुमानित 920 से अधिक तेंदुए हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़