पूर्व कांग्रेस विधायक भीष्म शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

former-congress-legislator-bhishma-sharma-gets-bjp-s-support

भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। जाजू ने शर्मा को भाजपा के लिये अहम बताया और कहा कि उनके कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने में मदद मिलेगी।

नयी दिल्ली। कांग्रेस से पिछले सप्ताह निकाले गये पूर्व विधायक भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गये। इससे भाजपा की दिल्ली इकाई के प्रमुख और उत्तर पूर्वी दिल्ली सीट पार्टी प्रत्याशी मनोज तिवारी को उनके प्रचार में मदद मिल सकती है। शर्मा दो बार से 1998 और 2008 में उत्तर पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट के तहत घोंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे हैं। उनका पार्टी की दिल्ली इकाई की प्रमुख शीला दीक्षित के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था।

इसे भी पढ़ें: भाजपा ने पूर्वी दिल्ली से गौतम गंभीर, नयी दिल्ली से मीनाक्षी लेखी को उतारा

पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में उन्हें छह साल के लिये कांग्रेस से निकाल दिया गया था। भाजपा के उपाध्यक्ष एवं दिल्ली इकाई के प्रभारी श्याम जाजू और मनोज तिवारी ने शर्मा का पार्टी में स्वागत किया। जाजू ने शर्मा को भाजपा के लिये अहम बताया और कहा कि उनके कारण लोकसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवार को जिताने में मदद मिलेगी। तिवारी ने कहा, ‘‘शर्मा जैसे देशभक्त कांग्रेस के साथ कैसे हो सकते थे जिसके अध्यक्ष गांधी उपनाम का इस्तेमाल तो करते हैं लेकिन बातें जिन्ना की करते हैं।’’ भाजपा में शामिल होने के बाद शर्मा ने कहा, ‘‘वह सर्जिकल स्ट्राइक और बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सवाल उठाने की वजह से कांग्रेस नेताओं से दुखी थे... और वहां उन्हें घुटन महसूस हो रही थी।’’

 

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़