कांग्रेस को लगा बड़ा झटका, पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु AAP में हुए शामिल

Indranil Rajguru
प्रतिरूप फोटो
Twitter Image

गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये। राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 2019 में वह कांग्रेस में फिर से शामिल हुए।

अहमदाबाद। गुजरात में कांग्रेस के पूर्व विधायक इंद्रनील राजगुरु बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गये। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करने और राज्य में भारतीय जनता पार्टी को उखाड़ फेंकने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में आप उभरी है। राजगुरु राजकोट में आप में शामिल हुए। उन्होंने पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की तारीफ की और दावा किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री लोगों के लिए लड़ते हैं, अपनी पार्टी के लिए नहीं। 

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पटेल को मिली बड़ी राहत, लड़ सकेंगे गुजरात चुनाव, SC ने अपराधी ठहराए जाने पर लगाई रोक 

उन्होंने कहा, ‘‘इस रुख ने मुझे काफी प्रभावित किया है। मैं शुरूआत से कांग्रेस में था, क्योंकि मैं लोगों की सेवा करना चाहता था। भाजपा ने लोगों को बेवकूफ बना कर सत्ता हासिल की, जबकि कांग्रेस ने विकल्प बनने की अपनी क्षमता खो दी। कांग्रेस के साथ मेरी एकमात्र समस्या यह है कि उसमें भाजपा को हराने की इच्छा शक्ति का अभाव है। ’’ राजगुरु कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में राजकोट पूर्व सीट से 2012 में विधायक चुने गए थे। साल 2018 में उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था। बाद में 2019 में वह कांग्रेस में फिर से शामिल हुए। 

इसे भी पढ़ें: दशकों पहले काशी से चोरी हुई थी मां अन्नपूर्णा माता की मूर्ति, PM मोदी बोले- हम कनाडा से वापस लेकर आए हैं 

राजगुरु ने कहा, ‘‘मैं आप में शामिल हो रहा हूं क्योंकि यह बेहतर तरीके से लोगों की सेवा करने के सर्वश्रेष्ठ विकल्प के रूप में उभरी है। कहीं न कहीं, मुझे लगता है कि सिर्फ आप में, गुजरात में भाजपा को उखाड़ फेंकने की शक्ति है।’’ राजगुरु ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने को इच्छुक नहीं हैं, जिसके दिसंबर में होने की उम्मीद है। स्थानीय कांग्रेस नेता वाश्रम सगतिया भी आप में शामिल हो गये हैं। वह राजकोट नगर निगम में विपक्ष के नेता रह चुके हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़