चेन्नई: CPIM के पूर्व राज्य सचिव कोडियेरी बालकृष्णन का कैंसर से निधन

Kodiyeri Balakrishnan
creative common

पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया था।

तिरुवनंतपुरम। अक्टूबर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व गृह मंत्री कोडियेरी बालकृष्णन का शनिवार रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। वह 69 वर्ष के थे। उन्होंने बताया कि उनका कुछ समय से कैंसर का इलाज चल रहा था। पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य बालकृष्णन ने 2015 से 2022 तक माकपा के प्रदेश सचिव के रूप में कार्य किया था। वह कई बार विधायक रहे। 

इसे भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को दुर्गा पूजा पंडाल का विषय बनाया गया

उन्होंने 2006 से 2011 तक वी एस अच्युतानंदन सरकार में गृह और पर्यटन मामलों के मंत्री के रूप में भी कार्य किया था। स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्होंने इस साल अगस्त में पार्टी के प्रदेश सचिव का पद छोड़ दिया था। केरल विधानसभा अध्यक्ष ए एन शमसीर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में दिवंगत नेता की एक तस्वीर साझा की और कहा, हमारी नजरों से दूर हो गए, लेकिन हमारे दिल से कभी नहीं गए। अलविदा प्रिय बालकृष्णेटा।’’ इससे पहले दिन में, मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने बालकृष्णन की गंभीर स्वास्थ्य स्थिति के कारण यूरोप की अपनी यात्रा स्थगित कर दी जो रविवार से निर्धारित थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़