जम्मू-कश्मीर के पूर्व लेफ्टिनेंट गवर्नर गिरिश चंद्र मूर्मू नए CAG नियुक्त

गिरिश चंद्र मूर्मू
अंकित सिंह । Aug 6 2020 10:59PM

मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रमुख सचिव हुआ करते थे। मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे भरोसेमंद नौकरशाहों में से एक माना जाता है।

वित्त मंत्रालय ने गिरीश चंद्र मुर्मू को भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (CAG) के रूप में नियुक्त किया है। जीसी मुर्मू ने बुधवार को केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल (एलजी) के पद से इस्तीफा दे दिया था। गुजरात कैडर के 60 वर्षीय पूर्व आईएएस अधिकारी ने पिछले साल 29 अक्टूबर को इस केंद्र शासित प्रदेश के प्रथम एलजी के रूप में कार्यभार संभाला था।

उल्लेखनीय है कि मुर्मू गुजरात कैडर के 1985 बैच के अधिकारी हैं। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो मुर्मू उनके प्रमुख सचिव हुआ करते थे। मुर्मू को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सबसे भरोसेमंद नौकरशाहों में से एक माना जाता है। वह उप राज्यपाल के पद पर नियुक्ति के समय वित्त मंत्रालय में सचिव थे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़