झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो को आया धमकी भरा फोन, 15 लाख दो नहीं तो जान से मार देंगे

Sudesh Mahato

रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी।

रांची। झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (आज्सू) के अध्यक्ष सुदेश महतो से बदमाशों ने 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की और रंगदारी न देने पर उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। रांची के पुलिस उपाधीक्षक सदर दीपक पांडेय ने बताया कि सुदेश महतो के मोबाइल पर फोन कर बदमाशों ने चौदह अगस्त को 15 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इस सिलसिले में उनके निजी सहायक ने पुलिस में प्राथमिकी दर्ज करायी थी। उन्होंने बताया कि पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अपराधियों ने रंगदारी नहीं देने पर उन्हें गोली मार कर हत्या की धमकी दी थी। 

इसे भी पढ़ें: झारखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या 32 हजार के पार, अब तक 352 रोगियों ने तोड़ा दम 

उन्होंने बताया कि महतो की ओर से इस संदर्भ में गोंदा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। पांडेय ने बताया कि इस सिलसिले में जमशेदपुर से दो लोगों को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की थी लेकिन उनकी संलिप्तता इस मामले में नहीं पायी गयी जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। उन्होंने बताया कि सिल्ली से विधायक महतो को जिन मोबाइल नंबरों से कॉल कर धमकी दी गयी है उन नंबरों की पुलिस जांच कर रही है। लेकिन अब तक धमकी देने वालों का पुलिस को पता नहीं चल सका है। कोविड-19 से पीड़ित सुदेश महतो 18 अगस्त से रांची स्थित आवास पर पृथक रह रहे हैं।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़