महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे के पुत्र नितेश भाजपा में शामिल, लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

former-maharashtra-cm-narayan-rane-s-son-nitesh-joins-bjp
[email protected] । Oct 3 2019 3:23PM

नितेश ने 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर सिंधदुर्ग जिले की कंकावली सीट से जीत हासिल की थी।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री नारायण राणे के पुत्र एवं कांग्रेस के पूर्व विधायक नितेश राणे बृहस्पतिवार को भाजपा में शामिल हो गए। वह 21 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में तटीय कोंकण की कंकावली सीट से चुनाव लड़ेंगे। नितेश ने 2014 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की टिकट पर सिंधदुर्ग जिले की कंकावली सीट से जीत हासिल की थी। उन्होंने तत्कालीन भाजपा विधायक प्रमोद जातहर को हराया था।

इसे भी पढ़ें: महाराष्ट्र के पूर्व CM नारायण राणे का दावा, बेटे नितेश भाजपा की टिकट पर लड़ेंगे चुनाव

कांग्रेस से अलग होने के बाद 2017 में महाराष्ट्र स्वाभिमान पार्टी की स्थापना करने वाले नारायण राणे ने भाजपा के साथ संगठन के विलय की बात कही थी। भाजपा के समर्थन से वह वर्तमान में राज्यसभा के सदस्य हैं। राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पहले शिवसेना में थे। 2005 में पार्टी छोड़ कर वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़