महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने कांग्रेस छोड़ी

former-maharashtra-minister-kripa-shankar-singh-left-congress
[email protected] । Sep 10 2019 8:33PM

मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह ‘‘उचित समय’’ पर अपने राजनीतिक रुख का खुलासा करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे है।

मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री कृपाशंकर सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कहा कि वह अनुच्छेद 370 को हटाये जाने का विरोध करने संबंधी पार्टी के रुख से सहमत नहीं है। मुंबई कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि वह ‘‘उचित समय’’ पर अपने राजनीतिक रुख का खुलासा करेंगे। उन्होंने साथ ही कहा कि वह भाजपा में शामिल नहीं होने जा रहे है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कांग्रेस छोड़ दी है क्योंकि मैं जम्मू कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाये जाने का विरोध करने संबंधी पार्टी के रूख से सहमत नहीं हूं।’’ सिंह कांग्रेस की मुंबई इकाई के प्रमुख रह चुके हैं और वह 15 वर्षों तक कांग्रेस-राकांपा गठबंधन सरकार में मंत्री भी रहे थे।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़