पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल का किया अपमान, बीजेपी नेताओं में दिखा आक्रोश

Sajjan singh verma
सुयश भट्ट । Jan 12 2022 3:14PM

घोर निंदनीय है कि कांग्रेस के नेता सज्जन वर्मा भूल गए कि वह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहें हैं। वह दिग्विजय सिंह जी के लिए नही अपितु संवैधानिक पद पर बैठे महामहिम राज्यपाल महोदय के लिए है। कांग्रेस की लोकतंत्र के प्रति इतनी खिन्नता का कारण समझ से परे है।

भोपाल। मध्य प्रदेश के कांग्रेस नेताओं द्वारा राज्यपाल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाने पर बीजेपी हमलावर हो गई है। राज्यपाल को अपशब्द बोलने पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग शिकायत करेंगे। विश्वास सारंग उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू को पत्र लिखकर एमपी के राज्यपाल मंगूभाई पटेल को अपशब्द कहने पर दिग्विजय सिंह की शिकायत करेंगे। 

दरअसल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में पुर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने राज्यपाल को अपशब्द कहे थे।दिग्विजय की सहमति थी तभी इस तरह के नारे लगे।

इसे भी पढ़ें:MP में रोजगार मेला का हुआ आयोजन, CM शिवराज ने विवेकानंद को किया नमन

इस मामले को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने भी दिग्विजय सिंह और कांग्रेस पर निशाना साधा था।  रामेश्वर शर्मा ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि- घोर निंदनीय है कि कांग्रेस के नेता सज्जन वर्मा भूल गए कि वह जिस भाषा का इस्तेमाल कर रहें हैं। वह दिग्विजय सिंह जी के लिए नही अपितु संवैधानिक पद पर बैठे महामहिम राज्यपाल महोदय के लिए है। कांग्रेस की लोकतंत्र के प्रति इतनी खिन्नता का कारण समझ से परे है।

राज्यपाल मंगू भाई पटेल के खिलाफ दिग्विजय सिंह व अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोला । उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दिग्विजय सिंह ने उनका अपमान इसलिए किया क्योंकि वे आदिवासी वर्ग से आते है। वैसे भी संवैधानिक संस्थाओ और आदिवासी वर्ग को अपमानित करना हमेशा से कांग्रेस का स्वभाव रहा है।

इसे भी पढ़ें:MP में पंचायतो के परिसीमन को लेकर शुरू हुआ सियासी बवाल, पूर्व मंत्री ने सरकार पर लगाए आरोप 

उन्होंने कहा कि यह सब साबित करते है कि कांग्रेस हमेशा से आदिवासी वर्ग के खिलाफ रही है। यही कारण है कि कांग्रेस नेताओं ने राज्यपाल के खिलाफ अभद्र भाषा का उपयोग किया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व द्वारा भी इस मामले में चुप्पी बताती है कि उसका भी समर्थन अभद्र भाषा का उपयोग करने वाले नेताओं को है।

गृह मंत्री ने कहा कि अपनी गलती पर शर्मिंदा होने की जगह कांग्रेस जिस तरह से ट्वीट व बयानबाजी कर आरोप लगा रही है वह चिंता जनक व निंदनीय है तो है ही साथ ही कांग्रेस नेताओं का गिरता स्तर भी बताते है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़