मैक्सिको के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजी गईं पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल

former-president-pratibha-patil-honoured-with-mexico-s-highest-civilian-award-for-foreigners

भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुये थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था।

पुणे। पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को शनिवार को मैक्सिको सरकार का विदेशियों को दिया जाने वाला सर्वोच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया गया। भारत में मैक्सिको की राजदूत मेल्बा परिया ने पाटिल को एमसीसीआईए भवन में आयोजित एक विशेष समारोह में ‘ओर्डन मैक्सिकाना डेल अगुलिया एज्टेका (अज्टेक ईगल सम्मान) सम्मान प्रदान किया। पाटिल 2007-12 के बीच देश की राष्ट्रपति थीं।

इसे भी पढ़ें: मुश्किल को मुमकिन बनाने वाले सख्त प्रशासक की ही जरूरत थी गृह मंत्रालय को

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत और मैक्सिको के मध्य पारस्परिक समझौते पर उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के समय हस्ताक्षर हुये थे और तब दोनों देशों ने मैत्रीपूर्ण संबंधों को और मजबूत बनाने पर जोर दिया था।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़