राजस्थान की पूर्व चिकित्सा मंत्री जकिया इनाम का निधन, अशोक गहलोत समेत कई लोगों ने जताया शोक

Zakiya Inam

पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व मंत्री एवं टोंक से पूर्व विधायिका जकिया इनाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं।

जयपुर। राजस्थान की पूर्व चिकित्सा मंत्री और कांग्रेस नेता जकिया इनाम का सोमवार देर रात जयपुर के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूर्व मंत्री के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट के जरिये पूर्व मंत्री के निधन शोक व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री जकिया इनाम के निधन पर मेरी हार्दिक संवेंदनाएं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। 

इसे भी पढ़ें: प्रसिद्ध रवींद्र संगीत गायिका पूर्वा दाम का दिल का दौरा पड़ने से हुआ निधन, ममता बनर्जी ने जताया शोक 

पूर्व उपमुख्यमंत्री और टोंक से विधायक सचिन पायलट ने ट्वीट के जरिये संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘पूर्व मंत्री एवं टोंक से पूर्व विधायिका जकिया इनाम के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। पूर्व मंत्री एवं विधायक के पद पर रहते हुए उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्र के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।’’ चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने अपने शोक संदेश में कहा कि जकिया टोंक से तीन बार विधायक रहीं एवं जीवन पर्यंत आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए सक्रिय रहीं। उन्होंने कहा कि जकिया ने समाज सेवा के साथ हीसांप्रदायिक सद्भाव बनाये रखने की दिशा में भी उल्लेखनीय योगदान दिया।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़