पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन बने प्रदेश चुनाव अधिकारी

former-state-vice-president-ashutosh-tandon-becomes-state-election-officer
[email protected] । Aug 12 2019 6:20PM

सोनकर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन को संगठन चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव अधिकारी बनाया गया है।प्रदेश महामंत्री एवं प्रदेश मुख्यालय प्रभारी विद्यासागर सोनकर ने सोमवार को बताया कि भाजपा उत्तर प्रदेश संगठन चुनाव के लिए प्रदेश निर्वाचन समिति का गठन किया गया।

इसे भी पढ़ें: स्वतंत्र देव सिंह की उंगली में लगी गंभीर चोट, चल रहा इलाज

सोनकर ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने उत्तर प्रदेश भाजपा के चुनाव के लिए कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष टण्डन को प्रदेश चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है।उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रदेश मंत्री त्रयम्बक त्रिपाठी एवं वाई पी सिंह को सह चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़