PAK को चकमा देकर सियाचिन पर कब्जा करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल हून का निधन

former-western-army-commander-lt-gen-hoon-dies
[email protected] । Jan 7 2020 10:57AM

सियाचिन में वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेम नाथ हून का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया।

नयी दिल्ली। सियाचिन में वर्ष 1984 में ‘ऑपरेशन मेघदूत’ की अगुवाई करने वाले लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) प्रेम नाथ हून का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष के थे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) ने देश को मजबूत एवं सुरक्षित बनाने के लिये महत्वपूर्ण योगदान दिया।

इसे भी पढ़ें: देश की पहली लोकसभा के सदस्य रहे कमल बहादुर सिंह का 94 साल की उम्र में निधन

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘लेफ्टिनेंट जनरल पी एन हून (सेवानिवृत) के निधन से काफी दुखी हूं। उन्होंने पूरे समर्पण के साथ भारत की सेवा की और हमारे देश को मजबूत एवं अधिक सुरक्षित बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।’’ उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार एवं मित्रों के साथ है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़