सुप्रीम कोर्ट के चार नए जजों ने ली पद की शपथ, न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हुई

four-new-supreme-court-judges-take-oath
[email protected] । Sep 23 2019 11:55AM

न्यायमूर्ति मुरारी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय केरल उच्च न्यायालय के प्रमुख थे।

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय के चार नए न्यायाधीशों ने सोमवार को अपने पद की शपथ ली। इसके साथ ही न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 34 हो गई। भारत के प्रधान न्यायाधीश रंजन गोगोई ने न्यायमूर्ति कृष्ण मुरारी, न्यायमूर्ति एस रवीन्द्र भट्ट, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चार न्यायाधीशों की नियुक्ति के साथ ही शीर्ष अदालत में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई, जो कि स्वीकृत संख्या है।

इसे भी पढ़ें: अयोध्या मामला: सोमवार से एक घंटा अतिरिक्त सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

न्यायमूर्ति मुरारी पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति भट्ट राजस्थान उच्च न्यायालय के, न्यायमूर्ति वी. रामसुब्रमण्यन हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के और न्यायमूर्ति ऋषिकेश रॉय केरल उच्च न्यायालय के प्रमुख थे। केंद्र ने बुधवार को चार उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीशों के नामों को मंजूरी दी थी। शीर्ष अदालत की कॉलेजियम ने 30 अगस्त को इन नामों की सिफारिश की थी।

कंपनियों पर टैक्स घटने से निवेश और रोजगार को लगेंगे पंख, पूरी जानकारी के लिए देखें वीडियो:

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़