झारखंड में एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत

road accident
ANI

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

झारखंड के पलामू जिले में एक वाहन के पलट जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई जबकि तीन व्यक्ति घायल हो गए। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि रांची से लगभग 165 किलोमीटर दूर मनातू थाना क्षेत्र के अंतर्गत उरुर जंगल के पास बुधवार रात को यह हादसा हुआ।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘वाहन के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई और तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।’’ उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़