छत्तीसगढ़ में सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत, 11 अन्य घायल

laborers

राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी और रातापायली गांव के मध्य बृहस्पतिवार शाम मेटाडोर के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण मेटाडोर सवार चार महिला मजदूर सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (45 वर्ष), जैनत्रीबाई (40 वर्ष) और सुमित्रा बाई की मौत हो गई है।

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में सड़क दुर्घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हैं। राजनांदगांव जिले के पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां बताया कि जिले के डोंगरगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत अर्जुनी और रातापायली गांव के मध्य बृहस्पतिवार शाम मेटाडोर के सड़क किनारे पेड़ से टकराने के कारण मेटाडोर सवार चार महिला मजदूर सरोज बाई (50 वर्ष), शिवकुमारी साहू (45 वर्ष), जैनत्रीबाई (40 वर्ष) और सुमित्रा बाई की मौत हो गई है।

इसे भी पढ़ें: मथुरा : डीजल पेट्रोल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं का धरना

वहीं 11 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रातापायली गांव निवासी मजदूर एक निजी कंपनी में काम करने के लिए अर्जुनी गांव के करीब गए थे। काम के बाद वह बृस्पतिवार शाम को मेटाडोर में सवार हो गए। जब वाहन अर्जुनी से रातापायली गांव के बीच था तब वह सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस घटना में चार महिला मजदूरों की मौत हो गई तथा 11 अन्य घायल हो गए।

इसे भी पढ़ें: मिजोरम में कोविड-19 के 210 नए मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 14,743 हुई

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को जिला मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल 11 मजदूरों का इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि वाहन चालक नशे में था और उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़