मेवात के हत्या और बलात्कार के मामले में चार युवक गिरफ्तार

[email protected] । Aug 29 2016 2:56PM

हरियाणा के मेवात जिले के एक गांव में एक परिवार के घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या करने और दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में चार युवकों के गिरफ्तार किया गया है।

चंडीगढ़। हरियाणा के मेवात जिले के एक गांव में एक परिवार के घर में घुसकर दंपत्ति की हत्या करने और दो लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में चार युवकों के गिरफ्तार किया गया है। इन युवकों पर घर में लूटपाट करने का भी आरोप है। पुलिस ने आज बताया कि गिरफ्तार किए गए राहुल, करमजीत, संदीप और अमरजीत की उम्र लगभग 24-25 वर्ष है। ये सभी पीड़ितों के गांव के नजदीक के इलाके में ही रहते थे। इनमें से दो आरोपी एक गोदाम में काम करते हैं जबकि दो अन्य किसान हैं।

पुलिस के मुताबिक पीड़ित लड़कियों में से एक ने बताया कि घटना से कई दिन पहले उसने मेवात जिले के नजदीक कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस वे पर इन चारों को मंडराते देखा था। यह एक्सप्रेस वे लड़की के गांव दिंगेहेडी के नजदीक है। मामले की जांच के लिए गठित विशेष जांच दल ने रविवार को आरोपियों को पकड़ लिया था। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ितों द्वारा बताए गए ब्यौरे के आधार पर आरोपियों की तस्वीरें बनवाई थी और उन्हें जारी कर दिया था। घटना वाले दिन हमलावरों ने पहले तो धारदार हथियारों से दंपत्ति की हत्या कर दी और फिर परिवार के बाकी छह सदस्यों को घायल कर दिया। उन्होंने लूटपाट भी की। घायलों में 18 और 22 वर्ष की दो लड़कियां हैं जो दंपत्ति की संबंधी बताई जा रही हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने उनका यौन उत्पीड़न भी किया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी घायलों को रस्सियों से बांधकर फरार हो गए।

We're now on WhatsApp. Click to join.

Tags

    All the updates here:

    अन्य न्यूज़