गाजियाबाद के दो मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा

Free e rickshaw service

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गाजियाबाद के दो मेट्रो स्टेशनों पर महिलाओं के लिए मुफ्त ई-रिक्शा सेवा प्रदान की गई है।आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। देश के लिए महिलाओं का योगदान अतुलनीय है।

गाजियाबाद(उप्र)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सोमवार को एक कंपनी गाजियाबाद में दो मेट्रो स्टेशन पर महिला यात्रियों को मुफ्त ई-रिक्शा सेवाएं प्रदान करेगी। ई-रिक्शा निर्माण कंपनी ओम बालाजी ऑटोमोबाइल इंडिया के मालिक विकास देशवार ने कहा कि मोहन नगर और मेजर मोहित शर्मा राजेंद्र नगर मेट्रो स्टेशनों पर 20 ई-रिक्शा उपलब्ध रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: महिलाओं के लिए नीता मुकेश अंबानी ने लॉन्च किया सोशल मीडिया मंच Her Circle

उन्होंने एक बयान में कहा, कोई भी देश महिलाओं के योगदान के बिना प्रगति के पथ पर आगे नहीं बढ़ सकता। आज हर क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही हैं। देश के लिए महिलाओं का योगदान अतुलनीय है।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़