Attention Please! भारी भूस्खलन के चलते आज भी बंद रहेगा J&K राष्ट्रीय राजमार्ग

fresh-landslide-hits-jammu-srinagar-national-highway
[email protected] । Feb 12 2019 1:48PM

पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा ने कहा कि सड़क साफ करने का काम तेजी से जारी है। मारूग पर हुए भीषण भूस्खलन के मलबे को हटा दिया गया है।

बनिहाल। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास कई स्थानों पर फिर से भूस्खलन होने के कारण मंगलवार को लगातार सातवें दिन भी यह राजमार्ग बंद रहा। अधिकारियों को आज दोपहर तक सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की उम्मीद है। पुलिस उपाधीक्षक सुरेश शर्मा ने कहा कि सड़क साफ करने का काम तेजी से जारी है। मारूग पर हुए भीषण भूस्खलन के मलबे को हटा दिया गया है। लेकिन रात में रामसू और पंथियाल के बीच कई स्थानों पर फिर भूस्खलन हुआ, जिसके मलबे को हटाने में पांच से छह घंटे का समय लग सकता है।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर में भारी हिमपात, देश के शेष हिस्सों से संपर्क कटा

उन्होंने बताया कि रामसू से पंथियाल तक 12 किलोमीटर के मार्ग को छोड़कर, सड़क लगभग साफ है। मारूग के पास फंसे करीब दो दर्जन तेल के टैंकर और एलपीजी सिलिंडर ले जा रहे ट्रक मंगलवार सुबह अनुमति मिलने के बाद श्रीनगर की ओर बढ़े। राजमार्ग के बंद होने के मद्देनजर भारतीय वायु सेना शुक्रवार से अभी तक छात्रों सहित करीब 1400 फंसे यात्रियों को हवाई मार्ग से निकाल चुकी है। मौसम वैज्ञानिकों ने मंगलवार शाम को राज्यभर में ताजा बर्फबारी और बारिश होने का पूर्वानुमान भी लगाया है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़