जम्मू-कश्मीर राजमार्ग पर ताजा भूस्खलन की घटनाएं, सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे

fresh-landslide-incidents-on-jammu-and-kashmir-highway-more-than-seven-thousand-vehicles-stranded
[email protected] । Jan 16 2020 2:31PM

राजमार्ग साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार भूस्खलन होने और चट्टान गिरने से यातायात बहाल करने में परेशानी आ रही है। राजमार्ग के कश्मीर वाले हिस्से में बर्फबारी के चलते यह मार्ग रविवार से ही बंद है। मार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं।

जम्मू। जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग गुरुवार को चौथे दिन भी बंद रहा जहां ताजा भूस्खलन की घटनाएं हुई हैं।राजमार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि रामवन जिले में भूस्खलन की पांच घटनाएं हुई हैं। बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात डिगडोल, मंकीमोड़, मोउमपासी, पंथियाल और चंद्रकोट में भूस्खलन की घटनाएं हुईं।

इसे भी पढ़ें: कश्मीर मुद्दे पर पाक को फिर मिली नाकामी, चीन को छोड़ बाकी देशों ने दिया भारत का साथ

राजमार्ग साफ करने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन लगातार भूस्खलन होने और चट्टान गिरने से यातायात बहाल करने में परेशानी आ रही है। राजमार्ग के कश्मीर वाले हिस्से में बर्फबारी के चलते यह मार्ग रविवार से ही बंद है। मार्ग बंद होने से सात हजार से ज्यादा वाहन फंसे हुए हैं। लगातार चौथे दिन भी राजमार्ग बंद होने पर ट्रक चालकों ने कहा कि उनके पास अब भोजन खरीदने के लिए रुपये नहीं हैं, इसलिए सरकार को उनकी सहायता करनी चाहिए।

इसे भी पढ़ें: नकाब हटा तो आइशी घोष का असली चेहरा और मन की बात सामने आई

उन्होंने कहा कि सरकार ने सामुदायिक रसोई की कोई व्यवस्था नहीं की है। चालकों ने सरकार से जल्द से जल्द मार्ग खोलने की अपील की, ताकि वे जम्मू की तरफ जा सकें। ये चालक पिछले पांच-छह दिन से कश्मीर वाले हिस्से में फंसे हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़