केजरीवाल से विजेंद्र गुप्ता तक, आखिर क्या है दिग्गजों का हाल

from-kejriwal-to-vijendra-gupta-what-is-the-condition-of-veterans
अंकित सिंह । Feb 11 2020 10:45AM

मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मंगलवार सुबह शुरु हुई मतगणना के शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी आगे चल रही है और भाजपा अपने 2015 के अपने प्रदर्शन में सुधार करती हुई दिख रही है। 

  • कांग्रेस की अल्का लाम्बा चांदनी चौक निर्वाचन क्षेत्र से आप के प्रहलाद सिंह साहनी से पीछे चल रही हैं।
  • मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार सुनील कुमार यादव से आगे चल रहे हैं।
  • श्रम मंत्री गोपाल राय बाबरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आगे चल रहे हैं।
  • बल्लीमारान क्षेत्र से आप के इमरान हुसैन आगे चल रहे हैं।
  • रोहिणी निर्वाचन क्षेत्र से आप के राजेश नामा बंसीवाला भाजपा के विजेंद्र गुप्ता से आगे चल रहे हैं।
  • हरिनगर सीट से भाजपा के तजिंदर पाल सिंह बग्गा आप की राज कुमारी ढिल्लों से से पीछे चल रहे हैं।
  • तिमारपुर निर्वाचन क्षेत्र से आप के दिलीप पाण्डेय भाजपा उम्मीदवार सुरिन्दर पाल सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • कालकाजी सीट से आप की आतिशी भाजपा के धर्मवीर सिंह से आगे।
  • आप के राघव चड्ढा राजेंद्र नगर निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के सरदार आर.पी. सिंह से आगे चल रहे हैं।
  • भाजपा नेता कपिल मिश्रा से मॉडल टाऊन निर्वाचन क्षेत्र में आप उम्मीदवार अखिलेश पति त्रिपाठी आगे चल रहे हैं।
    • परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत नजफगढ़ सीट से भाजपा के अजीत सिंह खरखड़ी से आगे।
    • करावल नगर सीट से भारतीय जनता पार्टी के मोहन सिंह बिष्ट आप के दुर्गेश पाठक से आगे।
    • आप के शुएब इकबाल मटिया महल सीट से भाजपा के रविंद्र गुप्ता से आगे चल रहे हैं।
    • भाजपा के जगदीश प्रधान मुस्तफाबाद सीट से आप के हाजी यूनुस से आगे।
    • भाजपा के तिलक राम गुप्ता त्रीनगर सीट से आप की प्रीति तोमर से आगे चल रहे हैं।
    • दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन शकूरबस्ती से भाजपा के एस सी वत्स से आगे।

शनिवार को हुए मतदान के बाद 593 पुरुष उम्मीदवारों और 79 महिला प्रत्याशियों की राजनीतिक तकदीर ईवीएम में कैद हो गयी थी। मतगणना केंद्र पूर्वी दिल्ली के सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स, पश्चिम दिल्ली के एनएसआईटी द्वारका, दक्षिणपूर्वी दिल्ली के मीराबाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी और जी बी पंत इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी, मध्य दिल्ली में सर सी वी रमण आईटीआई, धीरपुर और उत्तरी दिल्ली के बवाना में राजीव गांधी स्टेडियम एवं अन्य स्थानों पर स्थापित किए गए हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़