शेखावत ने ममता बनर्जी पर लगाया विकास के नाम पर धोखा करने का आरोप, बोले- कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं
केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि उनके (बनर्जी) जिद्दीपन के कारण लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने कहा कि सिर्फ यही नहीं बनर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फायदों से गरीबों को वंचित किया है ,जिसके कारण लोग कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं।
कोलकाता। केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों के साथ विकास के नाम पर ‘‘धोखा’’ करने का आरोप लगाया और कहा कि उनके ‘‘जिद्दीपन’’ के कारण कई लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने उत्तर 24 परगना जिले में भाजपा के लिए घर-घर जाकर चुनाव प्रचार करने के दौरान यह बात कही।
इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस का दावा: भाजपा सत्ता में आई तो पश्चिम बंगाल गंगा में डूब जाएगा
उन्होंने कहा कि उनके (बनर्जी) जिद्दीपन के कारण लोग बेघर रहने को मजबूर हैं। शेखावत ने कहा कि सिर्फ यही नहीं बनर्जी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के फायदों से गरीबों को वंचित किया है ,जिसके कारण लोग कच्चे घरों में रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी सरकार ने पिछले दस वर्षों में विकास के नाम पर लोगों को ठगा है।
कोलकाता का ठाकुरनगर, गायघाट "गृह संपर्क अभियान" का अगला पड़ाव रहा।
— Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) January 15, 2021
अन्य क्षेत्रों की तरह यहां भी भाजपा प्रतिनिधित्व के प्रति बंगाल की जनता का सकारात्मक रवैया देखने को मिला। ममता सरकार की नीतियां क्षेत्र को विकसित करने में विफल सिद्ध हुई हैं।#WestBengal#BengalWithBJP pic.twitter.com/EfmPzC83NC
अन्य न्यूज़