श्मशान घाट पर खेल रहे थे जुआ, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Indore police
सुयश भट्ट । Nov 17 2021 12:12PM

आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपी एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पर आए थे।

भोपाल। मध्य प्रदेश के इंदौर में शवयात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग श्मशान घाट पहुंचे हुए थे। जहां 4 लोग शमशान घाट में ही जुआ खेलने के लिए बैठ गए। और बाकी के लोग अंतिम यात्रा से वापस लौट गए। फिलहाल पुलिस ने मालवा मिल श्मशान घाट में दबिश देकर चारों जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।

इसे भी पढ़ें:PM मोदी बोले, भारत के लिए लोकतंत्र सिर्फ एक व्यवस्था नहीं बल्कि स्वभाव और सहज प्रकृति है 

दरअसल परदेशीपुरा पुलिस के मुताबिक सूचना मिली थी कि मालवा मिल श्मशान घाट के सभागृह में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। इस पर थाने की टीम ने मौके पर छापा मारा। यहां से जुआ खेलते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए आरोपियों के पास से पुलिस ने 6240 रूपए और 52 ताश पत्ते बरामत किए है।

वहीं आरोपियों के खिलाफ 13 जुआ एक्ट में अपराध दर्ज किया गया है। सभी आरोपी एक अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए श्मशान घाट पर आए थे। क्रिया कर्म के बाद अन्य लोग तो अपने घर के लिए निकल गए लेकिन भरत गेले, ओम कल्याण, अनिल और अमित श्मशान घाट में ही जुआ खेलने बैठ गए।

इसे भी पढ़ें:महात्मा गांधी के अहिंसा के मंत्र का कंगना रनौत ने उड़ाया मज़ाक? कहा दूसरा गाल आगे करने से आज़ादी नहीं ‘भीख’ मिलती है! 

आपको बता दें कि जब पुलिस वहां पहुंची, तो वे लोगों ने भागने का प्रयास भी किया। हालांकि पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। अनिल और अमित के खिलाफ कई केस दर्ज है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़