लड़की को खेत से किडनैप कर ले गए मुंबई, धर्म परिवर्तन कर किया निकाह, फिर हुआ मासूम का सामूहिक बलात्कार

sad women
Unsplash
निधि अविनाश । Jul 2 2022 1:31PM

एक कमरे बंद कर लड़की का पहले धर्म परिवर्तन किया गया और बाद में उसका निकाह जावेद से कराया गया। आरोपी समेत दो और लोगों ने मिलकर लड़की का बलात्कार किया। बाद में पकड़े जाने के डर से 23 जून को लड़की को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने से मना किया।

उत्तर प्रदेश के गोंडा में लड़की को किडनैप करके मुंबई ले जाया गया और वहां पर जबरदस्ती लड़की का धर्म परिवर्तन करने के बाद उसका निकाह कराया गया। यहीं नहीं निकाह के बाद लड़की का सामूहिक बलात्कार भी हुआ। पीड़ित परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है जिसके बाद पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, दलित उत्पीड़न समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराया है। पीड़िता की  शिकायत के मुताबिक, उसके गांव के रहने वाला जावेद मुंबई में नौकरी करता है और वह रोज जावेद से बाद करती थी। जावदे लड़की को हमेशा मुंबई बुलाता रहता था लेकिन वह कभी भी उसके झांसे में नहीं आई। 14 जून को जब वह लड़की शौच के लिए खेत गई तो आरोपी के भाई बहादुर ने उसको बेहोश कर दिया और किडनैप करके मुंबई ले आया।

इसे भी पढ़ें: नाबालिग लड़की के साथ 20-25 लोग रोज करते बलात्कार, माता-पिता और चाचा के देखरेख में होता था गंदा काम

एक कमरे बंद कर लड़की का पहले धर्म परिवर्तन किया गया और बाद में उसका निकाह जावेद से कराया गया। आरोपी समेत दो और लोगों ने मिलकर लड़की का बलात्कार किया। बाद में पकड़े जाने के डर से 23 जून को लड़की को करनैलगंज रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। पीड़िता को किसी को कुछ भी बताने से मना किया और जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़िता ने घर पहुंचकर सारी बाते अपने परिजनों को बताई और पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। कोई सुनवाई न होने के कारण पीड़ित परिवार एसपी संतोष कुमेर से मिले जिसके बाद एसपी के आदेश पर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और एफआईआर दर्ज किया गया।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़