गहलोत ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कहा- आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं

Ashok Gehlot
ANI
अभिनय आकाश । May 21 2022 2:05PM

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बात का एहसास इनको(भाजपा) नहीं है क्या? आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं। हम पीएम से मांग करते हैं कि आप बस शांति की अपील कर दीजिए, असामाजिक तत्वों की निंदा कीजिए। इसमें इनको क्या संकोच है?

देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की आज पुण्यतिथि है और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उन्हें याद करते हुए कहा कि आज राजीप गांधी के कामों को भुलाया जा रहा है। राजीव गांधी की उपलब्धियों को आज भी याद करते हैं। देश में दंगे हो रहे हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जयपुर में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आज 70 साल का सफर तय करके हम यहां पहुंचे है। इंदिरा गांधी, राजीव गांधी समेत कई  लोग शहीद हुए पर खालिस्तान नहीं बनने दिया। देश को अखंड रखा। इतनी बड़ी उपलब्धि इस देश ने बलिदान करके हासिल की है। 

इसे भी पढ़ें: राहुल के बयान पर भाजपा का पलटवार, गौरव भाटिया बोले- मोदी से नफरत करते-करते वो भारत के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि इस बात का एहसास इनको(भाजपा) नहीं है क्या? आज देश में आग लगी हुई है, जगह-जगह पर दंगे हो रहे हैं। हम पीएम से मांग करते हैं कि आप बस शांति की अपील कर दीजिए, असामाजिक तत्वों की निंदा कीजिए। इसमें इनको क्या संकोच है? पूरा देश इनके मंसूबों और चाल को समझ चुका है। सीएम गहलोत ने कहा कि मोदी सरकार विरासत को भुलाने का प्रयास कर रही है। सभी लोगों को साथ लेकर चलने की जरूरत है।

इसे भी पढ़ें: पिता को याद कर भावुक हुए राहुल गांधी, ट्वीट कर लिखा- मैं उनकी कमी हमेशा महसूस करता हूं

सीएम गहलोत ने आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पूर्व पीएम राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पीसीसी में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। सीएम गहलोत ने कहा कि पूरा देश भाजपा की चालों को समझ चुका है। लोग धर्म के नाम पर उत्साहित है। हमने हमेशा आग बुझाने का काम किया है। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़