नेपाली सेना को मोटिवेट करेंगे जनरल बिपिन रावत, आधिकारिक यात्रा का मिला निमंत्रण

Bipin Rawat

नेपाली सेना जल्द ही भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश की आधिकारिक यात्रा पर आने का निमंत्रण देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नेपाली सेना के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस यात्रा की अनुमति दे दी है।

काठमांडू। नेपाली सेना जल्द ही भारत के प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल बिपिन रावत को देश की आधिकारिक यात्रा पर आने का निमंत्रण देगी। सूत्रों ने यह जानकारी दी। नेपाली सेना के मुख्यालय के सूत्रों ने बताया कि नेपाल सरकार ने इस यात्रा की अनुमति दे दी है। नेपाली सेना के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख ने बताया कि नेपाल के मंत्रिमंडल ने जनरल रावत को आधिकारिक यात्रा पर आमंत्रित करने के नेपाली सेना के प्रस्ताव पर सहमति दे दी है।

इसे भी पढ़ें: कोरोना से देश की जंग में साथ खड़ा हुआ राजस्थान रॉयल्स, साढ़े सात करोड़ का योगदान देने की घोषणा की

नेपाली सेना के प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल संतोष बल्लभ पौडियाल ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि दोनों देश इस यात्रा की तारीख पर काम कर रहे हैं। यह निमंत्रण कूटनीतिक और सैन्य माध्यम से दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह यात्रा दोनों देशों की सेनाओं के उच्च अधिकरियों द्वारा नियमित तौर पर की जाने वाली यात्राओं का हिस्सा होगा। जनरल रावत ने सेना प्रमुख रहते नेपाल की दो बार आधिकारिक यात्रा की थी। मौजूदा सेना प्रमुख एमएम नरवणे ने पिछले साल नवंबर में नेपाल की यात्रा की थी।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़