पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल बोले- भाजपा में चैन की नींद सो रहा हूं क्योंकि कोई पूछताछ नहीं हो रही

MLA Harshvardhan Patil

पूर्व विधायक हर्षवर्धन पाटिल ने कहा कि, भाजपा में चैन की नींद सो रहा हूं क्योंकि कोई पूछताछ नहीं हो रही है।पुणे के मावल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, हमें भी भाजपा में शामिल होना पड़ा था।

पुणे। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता हर्षवर्धन पाटिल ने बुधवार को चुटकी लेते हुए कहा कि वह भाजपा में चैन की नींद ले पा रहे हैं क्योंकि कोई पूछताछ नहीं हो रही। पाटिल की इस टिप्पणी को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) प्रमुख शरद पवार के उस आरोप से जोड़कर देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाने के लिए ईडी, सीबीआई और एनसीबी जैसी केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग की बात कही थी। पुणे जिले की इंदापुर सीट से विधायक रहे पाटिल ने वर्ष 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।

इसे भी पढ़ें: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोगों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी

पुणे के मावल में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पाटिल ने कहा, हमें भी भाजपा में शामिल होना पड़ा था। वह (मंच पर बैठे विपक्षी दल के किसी व्यक्ति की ओर इशारा करते हुए) पूछ रहे थे कि मैं भाजपा में क्यों चला गया? सबकुछ अच्छा और शांतिपूर्वक चल रहा है (भाजपा में)। मैं चैन की नींद ले पा रहा हूं क्योंकि कोई पूछताछ नहीं हो रही।

डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।


We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़