ब्राह्मण विरोधी नारे पर भड़के गिरिराज, 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग का अड्डा बनता जा रहा है JNU

JNU
Creative Common
अभिनय आकाश । Dec 2 2022 6:47PM

कुलपति ने जेएनयू समुदाय से कैंपस में समावेश, समानता और सद्भाव के जेएनयू लोकाचार को बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से भी पूरे मामले को लेकर टिप्पणी आई है।

जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक, जातिवादी टिप्पणियां लिखी जाने के एक दिन बाद, जेएनयू छात्र संघ ने इस घटना की निंदा की और समयबद्ध जांच की मांग की है। जेएनयूएसयू ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जेएनयू में इस तरह की हरकतें की गई हैं। इस साल की शुरुआत में जेएनयू की दीवारों पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा "मुस्लिम लाइव्स डोंट मैटर" लिखा गया था। इस तरह के बयान स्पष्ट रूप से कैंपस के माहौल को खराब कर कैंपस की सामान्य स्थिति को बिगाड़ने के लिए हैं। यह पहली बार नहीं है जब विश्वविद्यालय के भीतर इस तरह की घटना हुई की गई है। पहले भी कई बार ऐसा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: JNU Anti-Brahmin Slogans | JNU की दीवारों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारे, ABVP ने लेफ्ट पर लगाया आरोप, VC ने मांगी जल्द से जल्द रिपोर्ट

कुलपति ने जेएनयू समुदाय से कैंपस में समावेश, समानता और सद्भाव के जेएनयू लोकाचार को बनाए रखने की अपील की है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की तरफ से भी पूरे मामले को लेकर टिप्पणी आई है। उन्होंने कहा कि जेएनयू 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग चलाने वाले राजनीतिक दलों का अड्डा बनता जा रहा था। आज इसी 'टुकड़े-टुकड़े' गैंग और 'ग़ज़वा-ए-हिंद' का गठजोड़ देश में चल रहा है, जो देश को तोड़ने की कोशिश कर रहा है। वे भारत में सफल नहीं होंगे।

इसे भी पढ़ें: जेएनयू परिसर में इमारतों पर लिखे गए ब्राह्मण विरोधी नारे, स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज-द्वितीय की इमारत में तोड़फोड़

बता दें कि हिन्दुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जवाहरलाल नेहरू परिसर के परिसर की कई दीवारों पर ब्राह्मण विरोधी नारे लिखे हुए थे, जिसमें परिसर के ब्राह्मणों को धमकी दी गई थी। विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने एक बयान जारी कर इस घटना की निंदा की और परिसर को विकृत करने के लिए 'अज्ञात तत्वों' को जिम्मेदार ठहराया। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़