बेगूसराय के रुझान में गिरिराज का राज, कन्हैया को नहीं मिला वोटरों का साथ

giriraj-lead-in-the-voting-trend-of-begusarai-kanhaiya-behind
अभिनय आकाश । May 23 2019 9:55AM

बेगूसराय के चुनावी रण में जहां पूरे चुनाव गिरिराज अपनी एंट्री के समय से चुनाव तक विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके उलट कन्हैया कुमार ने हर सभा और रैली में मोदी सरकार और गिरिरजा सिंह को घेरते रहे।

बेगूसराय। लोकसभा चुनाव 2019 में बिहार की सबसे चर्चित सीट बेगूसराय जिसपर सभी की निगाहें टिकी हैं। भला हो भी क्यों न भाजपा के फायर ब्रांड नेता गिरिराज सिंह नवादा की जगह बेगूसराय से चुनावी अखाड़े में थे जिनका मुकाबला जेएनयू छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीवार कन्हैया कुमार व राजद के तनवीर हसन से हो रहा है। शुरुआती रूझान में बेगूसराय से गिरिराज सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीवार कन्हैया कुमार पीछे चल रहे है। 

बेगूसराय के चुनावी रण में जहां पूरे चुनाव गिरिराज अपनी एंट्री के समय से चुनाव तक विवादित बयान देकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसके उलट कन्हैया कुमार ने हर सभा और रैली में मोदी सरकार और गिरिाज पर हमला करने को कोई मौका नहीं छोड़ा।  

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़