पादरियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए: केंद्रीय मंत्री अल्फोंस

Godmen should stay away from politics: Alphons on Delhi archbishop letter
[email protected] । May 22 2018 7:43PM

केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने आज कहा कि देश के राजनीतिक माहौल पर दिल्ली के आर्चबिशप की टिप्पणियां सरकार के लिए अनुचित हैं और उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री केजे अल्फोंस ने आज कहा कि देश के राजनीतिक माहौल पर दिल्ली के आर्चबिशप की टिप्पणियां सरकार के लिए अनुचित हैं और उन्हें राजनीति से दूर रहना चाहिए। दिल्ली के आर्चबिशप अनिल क्यूटो ने अपने क्षेत्राधिकार के तहत आने वाले सभी चर्चों के पादरी और धार्मिक संस्थानों को लिखे एक पत्र में दावा किया कि देश में ''अशांत राजनीतिक माहौल’’ ने भारत के संवैधानिक सिद्धांतों और धर्मनिरपेक्ष तानेबाने के लिए खतरा पैदा किया है। अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनावों का जिक्र करते हुए उन्होंने 13 मई से देश के लिए ''प्रार्थना अभियान’’ चलाने के लिए कहा।

एक समाचार चैनल से बातचीत में अल्फोंस ने कहा कि क्यूटो जैसी आवाजें ''अलग-थलग’’ होती हैं। उन्होंने कहा, ''बंबई ऑस्वाल्ड कार्डिनल ग्रैशियास के आर्चबिशप और शीर्ष बिशप से बात की। वे प्रधानमंत्री से सहमति रखते हैं। कुछेक लोग हैं जो प्रधानमंत्री को पसंद नहीं करते। पादरियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए।’’

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़