अलविदा सुषमा स्वराज: भाजपा कार्यालय ले जाया गया पार्थिव शरीर

goodbye-sushma-swaraj-sushma-you-will-be-missed-a-lot
[email protected] । Aug 7 2019 2:58PM

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हूं। देश ने एक प्यारा नेता खो दिया है जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा का प्रतीक था।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुषमा स्वराज की पार्थिव देह बुधवार को तीन घंटे के लिए भाजपा मुख्यालय में रखा गया है। उनका अंतिम संस्कार लोधी रोड स्थित शवदाह गृह में किया जाएगा। पूर्व विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। 

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बंसुरी स्वराज और पति स्वराज कौशल ने उन्हें सलामी दी

पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में तिरंगे में लिपटे हुए

एमडीएच मसाला कंपनी के मालिक महाशय धर्मपाल गुलाटी पूर्व विदेश मंत्री को श्रद्धांजलि देने के बाद भावुक हो गए

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पार्टी मुख्यालय में सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू और सदन के सदस्यों ने पूर्व MEA सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने सुषमा स्वराज श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को अंतिम सम्मान दिया

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

उपराष्ट्रपति, एम वेंकैया नायडू भारतीय जनता पार्टी की नेता सुषमा स्वराज को श्रद्धांजलि दी

रूस का विदेश मंत्रालय: भारत की पूर्व विदेश मंत्री के निधन पर वहां के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

दिल्ली सरकार ने दो दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की। राज्य में इस अवधि के दौरान कोई सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होगा।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पूर्व विदेश मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुषमा स्वराज को उनके निवास पर अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की।

हामिद अंसारी: मेरे मन में उसके प्रति गहरा सम्मान है और वह हमेशा मेरे दिल में जिंदा रहेंगी

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेता सुषमा स्वराज को दिया अंतिम सम्मान

विदेश मंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता सुषमा स्वराज का मंगलवार रात निधन हो गया। वह 67 वर्ष की थीं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के सूत्रों ने बताया कि स्वराज को रात करीब साढ़े नौ बजे यहां अस्पताल लाया गया और उन्हें सीधे आपातकालीन वॉर्ड में ले जाया गया।एम्स के चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के निधन पर मंगलवार को गहरा दुख व्यक्त किया और कहा कि भारतीय राजनीति के एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। 

मोदी ने ट्वीट किया,‘‘भारतीय राजनीति में एक गौरवशाली अध्याय का अंत हो गया। भारत एक असाधारण नेता के निधन से शोकसंतप्त है, जिन्होंने जनसेवा और निर्धनों के जीवन में सुधार के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। सुषमा जी अपने आप में अलग थीं और करोड़ों लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थीं।’’स्वराज के एम्स में भर्ती होने के बाद स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ,केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, प्रकाश जावडेकर सहित अनेक वरिष्ठ नेता अस्पताल पहुंचे। जम्मू कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने के सरकार के कदम से बेहद प्रसन्न स्वराज ने शाम के समय ट्वीट कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी थी। स्वराज ने ट्वीट किया था,‘‘नरेन्द्र मोदी जी- धन्यवाद प्रधानमंत्री। आपका बहुत-बहुत धन्यवाद। मैं अपने जीवनकाल में यह दिन देखने का इंतजार कर रही थी।’’ मोदी ने अनेक ट्वीट कर स्वराज को असाधारण वक्ता और उत्कृष्ट सांसद बताया तथा कहा कि सभी राजनीतिक दलों के लोग उनकी प्रशंसा करते थे और उनका सम्मान करते थे।

मोदी ने कहा,‘‘जब बात विचारधारा की आती थी अथवा भाजपा के हितों की आती थी तो वह किसी प्रकार का समझौता नहीं करती थीं, जिसे आगे ले जाने में उनका बहुत योगदान था।’’ उन्होंने कहा,‘‘एक उत्कृष्ट प्रशासक, सुषमा जी ने जो भी मंत्रालय संभाला, उसमें उच्च मानक स्थापित किए। उन्होंने विभिन्न देशों के साथ भारत के संबंधों को सुधारने में अहम भूमिका निभाई। एक मंत्री के तौर पर हमने उनका करुणामय पक्ष भी देखा जो विश्व के किसी भी कोने में परेशान भारतीय की मदद करता था।’’ 

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने ट्वीट किया,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में जानकर बेहद स्तब्ध हूं। देश ने एक प्यारा नेता खो दिया है जो सार्वजनिक जीवन में गरिमा, साहस और निष्ठा का प्रतीक था। दूसरों की मदद के लिए वह हमेशा तैयार रहती थीं। भारत की जनता की सेवा के लिए उन्हें हमेशा याद रखा जाएगा।’’ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वह बेहद मूल्यवान सहयोगी के असामयिक निधन से गहरे सदमे और दुख में हैं। 

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा,‘‘सुषमा स्वराज के निधन के बारे में सुनकर बेहद स्तब्ध हूं। इस खबर को स्वीकार करना मुश्किल है, पूरा देश शोकाकुल है और उससे भी ज्यादा विदेश मंत्रालय।’’ कांग्रेस पार्टी ने भी स्वराज के निधन पर दुख व्यक्त किया है।पार्टी ने कहा,‘‘सुषमा स्वराज के असामयिक निधन के बारे में सुनकर हम दुखी हैं। उनके परिवार और स्नेही जनों के प्रति हमारी संवेदनाएं हैं।’’ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा,  सुषमा स्वराज जी के निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूँ। वह एक अद्भुत नेता थीं जिनकी पार्टी लाइन से इतर मित्रता थी। उन्होंने कहा,  दुख की इस घड़ी में उनके परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। ऊॅं शांति। गौरतलब है कि भाजपा की वरिष्ठ नेता का 2016 में गुर्दा प्रतिरोपित किया गया था और स्वास्थ्य कारणों से उन्होंने लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा था। उनके परिवार में पति स्वराज कौशल और बेटी बांसुरी हैं।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़